फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में आस्था, 12वीं में ऋषभ ने किया टॉप

विज्ञापन
12वीं के टॉपर ऋषभ यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन से संबद्ध शिक्षण संस्था सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों ने परीक्षा परिणाम में जबरदस्त सफलता हासिल की। शानदार अंक पाकर बच्चे और अभिभावक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

शनिवार को आईसीएसई (10वीं) में सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक पाकर आस्था गुप्ता व आईएससी (12वीं) में 96.25 प्रतिशत अंक पाकर ऋषभ यादव ने टॉप किया। 10वीं में प्रफुल्ल चतुर्वेदी ने 97.20, पल्लवी चौहान ने 96.80, मो. अकमल समी ने 96.40 व अहमद रजा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के 27 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। दूसरी तरफ 12वीं में शिवानी यादव ने 95.50, गोपाल सिंह चौहान ने 95, अभय गुप्ता ने 94.75, अनुभव पटेल ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 26 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। 12वीं में कॉमर्स (वाणिज्य) वर्ग में अंश गुप्ता ने सर्वाधिक अंक पाए।
प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने कहा कि इन बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता में अभिभावकों व अध्यापकों दोनों का योगदान शामिल है। सीईओ विश्वास प्रधान ने कहा कि यह बच्चे आगे जाकर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। प्रशासिका सुधा प्रधान व सीईओ विश्वास प्रधान ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें