फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर फंदे से लटका, बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए काफी दिनों से था परेशान

विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। चांदापुर गांव में शुुुुक्रवार दोपहर आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीमार पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की अमोलर चौकी के गांव चांदापुर निवासी जितेंद्र(32) भूमिहीन थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में तीन बेटियां चांदनी(6), अलका(3), परी (1) और पत्नी पूजा हैं। पत्नी काफी दिनों से बीमार हैं। इलाज से आर्थिक तंगी हो गई। इलाज कराना मुश्किल होने लगा। इससे परेशान रहने लगे। शुक्रवार को पत्नी की हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग ताहपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले कर गए थे। जितेंद्र ने बेटी चांदनी और अलका को दादी रुमाली के पास खेलने के लिए भेज दिया। मकान के अंदर बरामदे में छत के कुंडे में गमछा से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
सूचना पर चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाया। पिता कुंवरपाल ने बताया कि जितेंद्र के पास खेती नहीं है। तीन बेटों में बीच का था। बड़ा सुनील और फौजी बाहर मजदूरी करते हैं। जितेंद्र अलग रहकर मजदूरी करता था। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें