फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से जेवर और नगदी चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे थे, अलमारी और बक्से के ताले तोड़े

विज्ञापन
घर में बिखरा सामान देखती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के मझपुर्वा में सिपाही के घर से जेवर और 20 हजार रुपये चोरी हो गए। चोर मकान में पिछली दीवार फांद कर घुसे थे। कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए। सिपाही के किसान भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर दीनदारपुर के मझपुर्वा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार यादव पुलिस विभाग में प्रतापगढ़ में तैनात हैं। घर पर बड़े भाई, भाभी और मां रहती हैं। गुरुवार रात मकान के बरामदे में तीनों लोग सो रहे थे। रात के समय चोर मकान के पीछे की दीवार फांद कर घुस आए।
सिपाही के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर जाकर अलमारी और बक्से के ताले भी तोड़ दिए। चोर पत्नी की सोने की जंजीर, झुमकी, चार अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, कमर की पेटी, मां के बक्से से 20 हजार रुपये ले गए। सुबह सोकर उठने पर घटना का पता चला। फ ोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर छानबीन की। जितेंद्र कुमार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें