फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला में एक 17 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली की तलैया चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अरारावारी निवासी गौरी कुशवाहा (17) पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी और वह गुमसुम रहती थी। शनिवार की दोपहर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता गौरी ने दुपट्टे का फंदा लगा लिया। फंदे पर लटका देखकर चाचा मुनीराज परिजनों के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। किशोरी ने किसी बात से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें