फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में युवक को ईंट मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज । रंजिश में दो लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छवीलेपुर्वा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे गांव के चन्द्रेश दिवाकर अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया। उसने चचेरे भाई रामनिवास को गाली-गलौज करते हुए सिर पर ईंट मार दी। इससे रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने चन्द्रेश दिवाकर व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें