फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खेत से लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : राहुल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खड़िनी। खेत से धान की रोपाई कर घर जा रहे युवक को शुक्रवार की देर रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के ग्राम नगला तोरन निवासी राहुल (30) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि राहुल खेत पर धान की रोपाई कराने के लिए गया था। देर रात घर वापस आते समय गांव से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राहुल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा जबकि चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उसे खड़िनी स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि राहुल के परिवार में पत्नी माया और दो बेटी परी (8) व भोली (6) हैं। सौरिख थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि पिता अवधेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें