फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंत्री व डीएम के सामने युवक ने लगाई गंगा में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को जब तट पर गंगा आरती होने जा रही थी, तभी एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद गोताखोरों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौराचांदपुर गांव निवासी अखिलेश ने महादेवी घाट पर आरती के दौरान गंगा में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख गोताखोर बृजेश व निर्भय ने फौरन नदी में कूदकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक ने बताया कि वह अपनी जमीन की नाप के लिए कई बार एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसकी जमीन पर पड़ी पटिया को गांव के कुछ दबंगों ने हटा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
मंत्री अरुण असीम के महादेवी घाट पर आने की जानकारी मिलने पर युवक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। आरोप है कि मंत्री ने भी उसके प्रार्थना पत्र का कोई संज्ञान नहीं लिया और गंगा आरती में चले गए। इससे आहत होकर युवक ने डीएम व मंत्री के सामने ही गंगा नदी में छलांग कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस संबंध में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एसडीएम सदर नवनीता रॉय को युवक की जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को चौराचांदपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें