फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पांच दिन पहले पिकअप का पंचर बदलते समय बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।


ग्राम रतनपुर निवासी प्रदीप कश्यप (30) करमुल्लापुर चौराहा पर चाट पकौड़े व गोलगप्पे का ठेली लगाता था। 20 अप्रैल को प्रदीप परिवार के ही पिकअप चालक के साथ गया था। नेशनल हाईवे पर करमुल्लापुर स्थित एक फिलिंग स्टेशन के सामने पिकअप का टायर पंचर हो गया। चालक के साथ प्रदीप पिकअप का टायर बदल रहा था। तभी गुरसहायगंज की तरफ से आए बाइक सवार ने प्रदीप के टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रदीप को अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां गुरुवार की रात इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव गांव पहुंचते ही पत्नी बंटी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की शादी तीन साल पहले नादेमऊ चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव से हुई थी। उसकी दो बेटियां प्रज्ञा (02) व प्राची (01) है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें