फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो:31: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
तिर्वा। सहार बंबा के पास वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी महिला को सोमवार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा के अन्नपूर्णा नगर निवासी गीता बाथम (45) औरैया जनपद के सिकंदरा थानाक्षेत्र स्थित भयामऊ गांव में रिश्तेदारी से लौट रही थीं। सोमवार को वह वाहन से सहार बंबा के पास उतरीं और दूसरी गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल से संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें