फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बच्चों समेत दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास सोमवार को होली पर पवनी उठाने परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक में आलू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सौ शैय्या अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के ग्राम खजुरिया निवासी अनिरुद्ध (36), पत्नी रुमा (32), पुत्री आरुषि (4) व पुत्र आरव (3) के साथ बाइक से तुलसीपुर स्थित ससुराल में होली पर पवनी उठाने जा रहे थे। जीटी सड़क स्थित लता कोल्ड स्टोरेज के पास गलत दिशा से आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने चारों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें