फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बजार जा रहे चौकीदार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो:35: चौकीदार शिवराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
इंदरगढ़। बजार जा रहे चौकीदार को बुधवार की देर शाम वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ने नाजुक हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के विसैनेपुरवा गांव निवासी शिवराम (55) थाना इंदरगढ़ में चौकीदार थे। बुधवार की देर शाम वह सौरिख रोड स्थित कलसान बजार जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 100 मीटर दूर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन व कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। परिजनों ने निजी वाहन से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां देररात इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें