फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर तेल व रिफाइंड से भरा ट्रक पलटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह राजस्थान से तेल व रिफाइंड लेकर पटना जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आने से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक साइड रेलिंग व जाली को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा, इससे तेल व रिफाइंड के डिब्बे फट गए और तेल जमीन पर फैल गया। हादसे में चालक तथा क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन



राजस्थान के अलवर के थाना नौगांव के ग्राम हाजीपुर निवासी चालक वकार, खैरथल के थाना किशनगढ़ के गांव नेपाल निवासी हेल्पर जावेद के साथ अलवर से पटना ट्रक में तेल व रिफाइंड लेकर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सकरावा क्षेत्र में चालक बकार को झपकी लगने से हादसा हो गया। जमीन पर फैला हुआ तेल व रिफाइंड ग्रामीण भर ले गए। सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सौरिख सीएचसी भिजवाया। ट्रक एवं सामान की सुरक्षा के लिए सकरावा पुलिस को अवगत कराया। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें