फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चूहे ने इमरजेंसी वार्ड की बत्ती गुल की

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष के निकट बिजली बोर्ड में गुरुवार को चूहा घुस गया। इस कारण दोनों फेस जुड़ गए और इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष व सीएमएस कार्यालय की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने जब चूहे को बोर्ड से बाहर निकाला। तब आपूर्ति शुरु हुई।
विज्ञापन


एक्सरे कक्ष के निकट बिजली बोर्ड में चूहे के घुसने के कारण दोनों फेस आपस में जुड़ गए और वोल्टेज हाई आने लगा। इसके कारण सीएमएस कार्यालय, ऑपरेशन कक्ष और स्टोर रूम की बिजली गुल हो गई। बोर्ड से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते ही अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद की गई और बोर्ड को देखा गया। बोर्ड में चूहा फंसा हुआ था। बिजली कर्मियों ने चूहे को बोर्ड से बाहर निकाला और फिर अस्पताल की बिजली सप्लाई देखी।
हाई वोल्टेज के कारण सीएमएस कार्यालय के दो कंप्यूटर खराब हो गए। इसके अलावा वायरिंग जल गई और सात पंखे फुंक गए। एक घंटे के बाद आपूर्ति शुरु हो सकी। कार्यालय के कंप्यूटर खराब होने से विभागीय कार्य भी प्रभावित रहा। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि बिजली बोर्ड में चूहे घुसने से बिजली गुल हो गई थी। बिजली गुल होने और कंप्यूटर खराब होने के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें