फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुसलमानों को नवी के बताए रास्ते पर चलने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। अपने नवी वाली जिंदगी अपनाएं। अपने माहौल को देखो कि हम अपने नवी से कितनी मोहब्बत करते हैं और कितना अमल कर रहे हैं। नवी-ए-करीम हम सबके लिए पांच वक्त की नमाज में दुआएं करते हैं। यह बातें मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने समधन नगर के सब्जी मंडी परिसर में बुधवार रात आशिकाने रसूल की जानिब से जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरा में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने आपस में प्यार-मोहब्बत बनाए रखने का संदेश दिया। पांच वक्त की नमाज मेहनत और पाबंदी से पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि वही सच्चा मुसलमान हो सकता है जो नबी के बताए रास्ते पर चले। कानपुर के हाफिज अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि अपने बच्चों को मदरसों में ज्यादा से ज्यादा तालीम दिलाएं और घरों में दीनदारी कायम करें। अपने घर से लेकर पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा व्यवहार करो और मां-बाप की खूब खिदमत करो।
इसके बाद मुशायरे में शायर असद आजमी ने नातिया कलाम पेश किया। उन्होंने पढ़ा टूटी हुई चटाई पर बैठते हैं असद आजमी, हटा लीजिए अपने चेहरे से पर्दा, निकलने का जब उसने रास्ता न पाया अबूबकर के पांव में उसने काटा और गूगल भी दे रहा है इस बात की गवाही, दोनों मकां में सबसे अच्छा मेरा नबी है, पर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुफ्ती तारिक जमील, मुजाहिद हसनैन हबीबी, हाफिज सारिक, हाफिज अफजाल, हाफिज आसिफ, मौलाना दिलशाद, हाफिज अबूबकर, डॉ. अकरम, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें