फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश के दौरान ढही कच्ची दीवार, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। रविवार देर शाम मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढह गई। पास से गुजर रही वृद्धा मलबे में दब गई। गांव के लोग उन्हें सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम बौथम निवासी सोमवती (80) घर से निकलकर गली से गुजर रही थी। तभी उनके घर की कच्ची दीवार ढह गई। गांव के लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें मलबे के नीचे से निकालकर सौरिख सीएचसी ले गए। वहां पर डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां पर सोमवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें