फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। ट्रैक्टर की टक्कर से शनिवार को बाइक सवार मामा की मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है जबकि चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम पट्टी निवासी नीरज (35) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को नीरज, भांजे कासगंज के सरौली गांव निवासी विशाल (10) के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। पट्टी अंडरपास के निकट तिर्वा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नीरज और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
वहां पर डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया और विशाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया है। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कर लिया गया और मामले की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें