फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के पाल चौराहे पर गुरुवार देर शाम रंजिश में गोली चल गई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की। तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे पर मोहल्ला मानपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी वहां पहुंचे इंदरगढ़ निवासी अश्वनी पाल से रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अश्वनी पाल ने पुष्पेंद्र पर फायर कर दिया। वह बाल बाल बच गया। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख दोनों युवक फरार हो गए। जानकारी मिलने पुलिस वहां पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें