फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल बंद कराने को बच्चों ने किया प्रदर्शन

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। आवास विकास कालोनी में सुभाष अकादमी के पास नगरपालिका के पेयजल आपूर्ति परिसर में 14 इंच व्यास का बोरवेल कई दिनों से खुला पड़ा है। मौत को दावत दे रहे इस बोरवेल को बंद कराने के लिए बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दरसल पानी मिलना बंद होने के बाद नगरपालिका ने इस बोरिंग के ऊपर से पाइप लाइन खुलवा दी थी तभी से यह मौत का कुंआ खुला पड़ा है। परिसर के फील्ड में खेलने के लिए आस पड़ोस के कई बच्चे यहां पूरे दिन धमाचौकड़ी मचाते हैं लेकिन बोरवेल में गिरने के डर से सहमे भी रहते हैं। रविवार की दोपहर यहां अमन, अजय, संजय, जितेंद्र, विक्रम, सलमान खान, शाहरूख, आलोक, सर्वेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील, विवेक, सागर, अब्दुल रहमान, आसिफ, उपेंद्र व हरीओम आदि बच्चों ने बोरवेल के पास प्रदर्शन कर नगरपालिका प्रशासन से इसे बंद कराने की मांग की।
इस बारे में नगरपालिका के जेई प्रेमपाल सिंह का कहना है कि इस परिसर में बच्चे जबरन घुस जाते हैं। पिछले दिनों बोरवेल पर लोहे का ढक्कन रखकर उसके ऊपर मिट्टी भरी बोरी रखवा दी थी लेकिन ढक्कन चोरी हो गया। इसके बावजूद आज ही इस बोरवेल पर ढक्कन लगवा कर वेल्ड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें