फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय प्रशिक्षण से गायब रहे नौ कर्मचारी

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए मंडी समिति परिसर में मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में अधिकारियों व कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 9 लोग गायब रहे।
विज्ञापन

इन्हें चेतावनी पत्र जारी करते हुए हिदायत दी गई है कि 17 सुबह सात बजे कलेक्ट्रेट कैंपस में बने काउंटरों से डिकोडिंग स्लिप प्राप्त करें। तैनाती के मतदेय स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, वरना मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहे।
सीडीओ एमपी सिंह ने बताया कि दुग्ध उत्पादक संघ के कार्मिक अशोक कुमार, प्राइमरी पाठशाला फिरोजपुर के इंचार्ज हेडमास्टर दीनानाथ, डीएन इंटरकालेज तिर्वा के सहायक अध्यापक हरिबक्श सिंह, प्राइमरी पाठशाला चंदियापुर उमर्दा के प्रधानाध्यापक मनीराम, जवाहरलाल नेहरु इंटरकालेज सकरावा के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, सेठ वासुदेव सहाय इंटरकालेज के सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार पहली पाली में गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में जूनियर हाईस्कूल शिवसिंहपुर सौरिख के सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार, प्राइमरी पाठशाल भाऊपुर के प्रधानाध्यापक विजय वर्मा, प्राथमिक स्कूल रसूलपुर के सहायक अध्यापक तौहीन अख्तर अनुपस्थित रहे। इनकी सूची जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। गायब रहने वालों के विभागाध्यक्षों को भी चिट्ठी भेजकर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें