छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के जेडी जनता इंटर कालेज में रविवार को सरस्वती शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम आकर जूनियर वर्ग में सिटी चिल्ड्रेंस अकादमी के अभिनवप्रताप सिंह व सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की शिप्रा झा ने बाजी मार ली।
इसके अलावा जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के वैभव चतुर्वेदी द्वितीय व सिटी चिल्ड्रेंस अकादमी के हिमांशु पांडेय तृतीय रहे जबकि सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की आयुषी त्रिपाठी द्वितीय, प्रतीक्षा त्रिपाठी तृतीय व सुभाष अकादमी के अनुराग चौहान भी तृतीय रहे। परीक्षा प्रभारी सुभाष अकादमी के प्रधानाचार्य वीएस त्रिपाठी व केंद्र व्यवस्थापक जेडी जनता इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य संतोष पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 176 में से 7 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल 169 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान मीरा वर्मा व संतोष पांडेय आदि ने निरीक्षण किया। मूल्यांकन कार्य सत्यभान सिंह, कमल यादव, सत्येंद्रभूषण शुक्ला, लखनप्रताप सिंह, अजय रावत, जयशंकर त्रिपाठी, श्यामसिंह यादव, अजय कुमार मिश्रा, राजीव सिंह, गोविंद वर्मा, हेतराम शाक्य, हितेंद्र अग्निहोत्री व कृपाशंकर गौतम आदि शिक्षकों ने किया।
प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी राघव ने बताया कि 24 मई को प्रात:8 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ परीक्षा में शामिल समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।