फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत,चार घायल

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। तिर्वा कस्बे के अवंतीबाई मोहल्ले के निवासी ऋषभ ताम्रकार (22) अपने मित्र ऋषी कुमार (20) निवासी अंबेडकर नगर के साथ पल्सर बाइक से रात्रि 9 बजे के करीब किसी काम से अहेर गांव गए थे। वापस आते समय उनकी बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाया तो बाइक असंतुलित होकर फिसलते हुए बाबा होटल के निकट पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें लाकर तिर्वा के सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान ऋषभ की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल ऋषी को कानपुर रिफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी होते ही ऋषभ के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इसी तरह अहेर गांव के पास कस्बे के दुर्गा नगर मोहल्ले के निवासी शिशुपाल राजपूत अपने मित्र नरेंद्र निवासी शास्त्री नगर के साथ औरैया जिले के याकूबपुर कस्बे में गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब तिर्वा की ओर से जा रही एक मार्शल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना नवीन तहसील भवन के निकट हुई। तिर्वा तहसील में तैनात लेखपाल शेरपाल सिंह का पुत्र शिवम अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप गया था। वापसी में आते समय उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। तीसरी दुर्घटना भी तिर्वा कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गौरियापुर गांव के निवासी आलोक कुमार दुबे पुत्र प्रेमचंद्र अपनी बाइक से तिर्वा जा रहे थे। शीतगृह के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें