फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मानदेय का ब्योरा तलब

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम पंचायतों में संविदा पर मनरेगा में काम करने वाले रोजगार सेवकों को दो वर्ष पुराना बकाया भुगतान जल्द मिलने के आसार हैं। सीडीओ एमपी सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर इस संबंध में पूर्ण ब्यौरा मांगा है। गौरतलब है कि इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। बीडीओ को चिट्ठी भेजकर जवाब मांगा गया है कि उनके ब्लाक में किस ग्राम सभा में किस रोजगार सेवक का कितना मानदेय किस वर्ष का बाकी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। ताकि यदि किसी का मानदेय अवशेष है तो उसका भुगतान कराया जा सके। ब्लाकों में इस मुद्दे पर छानबीन शुरू हो गई है। उधर, जनपद रोजगार सेवक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव बलराम ने बताया कि जिले भर में आधा सैकड़ा से अधिक रोजगार सेवकों का करीब 12 लाख रुपया बाकी है। कई बार मांगने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री के पास जाकर मानदेय भुगतान कराए जाने की गुहार लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें