फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर पांच मोर मार डाले

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम छछौनापुर में शिकारियों ने मक्का व गेहूं के दानों में जहर मिलाकर पांच मोर मार डाले। ग्रामीणों के खदेड़ने पर शिकारी 2 मोर लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में मृत पाए गए तीन मोरों का डाक्टर ने पोस्टमार्टम किया। उसमें मोरों की आहार थैली में जहरीले मक्का तथा गेहूं के दाने पाए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा छछौनापुर में अभिलाख सिंह की बगिया में कुछ शिकारियों पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। इस पर शिकारी दो मोर लेकर भाग गए जबकि 3 मोर मौके पर ही छूट गए। सोनू, ब्रजनंदन, कौशलेंद्र व सुरेंद्र सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि मनोजकुमार यादव को जानकारी दी । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विशुनगढ़ थानाध्यक्ष लोकनाथ गिरि को दी।
इसके बाद विशुनगढ़ पुलिस तथा छिबरामऊ पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एके सागर गांव पहुंचे तथा मृत पड़े तीनों मोरों का पोस्टमार्टम किया। डाक्टर ने बताया कि मोरों में बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृत्यु का कारण स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि मोरों की आहार थैली में मक्का व गेहूं के साबुत दाने पाए गए इससे यह स्पष्ट है कि उनकी मौत इन्हीं दानों के खाने से हुई होगी। निश्चित तौर पर इन दानों में जहर मिला होगा।
विज्ञापन

उधर वन विभाग के वन दरोगा सुरेंद्र सिंह राठौर, वनरक्षक रामआसरे यादव व राजन सिंह की मौजूदगी में तीनों मोरों को वहीं पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अरसानियां के शिकारी जहरीले दाने खिलाकर मोरों को मार डालते हैं। इससे क्षेत्र में मोरों की संख्या में काफी कमी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें