फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बालक का शव तालाब में मिला

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। नगर के बौद्धनगर मुहल्ले में 24 घंटे पहले गायब हुए 13 वर्षीय बालक का शव बुधवार की सुबह गहरा तालाब में मिला। मृतक के शरीर पर जलने के भी निशान मिले हैं। बालक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बालक की एचटी लाइन की चपेट में आने के बाद तालाब में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बौद्धनगर गिहार बस्ती निवासी किशोर गिहार का 13 वर्षीय पुत्र अमन मंगलवार की दुपहर रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। परिजनों ने हर संभव स्थानों पर उसकी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह शौच गए नागरिकों ने गहरा तालाब में अमन के शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि रंजिशन उनके बच्चे की हत्या की गई है।
कोतवाली प्रभारी खुर्शीद आलम के मुताबिक बच्चा खेलने के दौरान तालाब के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। उसके चलते ही वह तालाब में गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उधर सूचना पाकर तिर्वा विधायक विजय बहादुर पाल ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें