फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवनों की गुणवत्ता से समझौता नहीं

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले भर में छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए बनाए जा रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल भवन की गुणवत्ता को लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी ने कड़े कदम उठाए हैं। मानक के साथ खिलवाड़ करने वाले भवन प्रभारियों को जांच के दायरे में लाकर उनके खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। स्कूल भवनों की जांच के लिए जिला समन्वयक निर्माण को नियुक्त किया है। बेसिक शिक्षाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मानक के साथ खिलवाड़ करने वाले भवन प्रभारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीसी निर्माण को निर्देशित कर दिया कि वह प्रत्येक भवन की मौके पहुंचकर जांच करें। यदि स्कूल भवन में मानकों की अवहेलना प्रकाश में आए तो उक्त भवन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करें। बीएसए ने कहा कि संज्ञान में आया कि कुछ महिला शिक्षकों ने स्कूल में अध्यापन करने से बचने के लिए स्कूल भवन का निर्माण अपने नाम आवंटित करा लिया है, लेकिन वह खुद स्कूल न बनवाकर दूसरे से बनवा रही हैं। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम स्कूल भवन आवंटित है, वह प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर एक रजिस्टर में हस्ताक्षर करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि हस्ताक्षर नहीं मिलते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन शिक्षकों के पास कई स्कूलों का आवंटन हो गया, उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी। अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण अब पूरी पारदर्शिता व नियमों का पालन होगा। अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण उसी स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा कराया जाएगा। दूसरे स्कूल के शिक्षक अतिरिक्त कक्षा कक्ष आवंटित नहीं होगा।
विज्ञापन


इंसेट
जारी होगा बर्खास्तगी का नोटिस
कन्नौज। बीएसए ने कहा कि शासन स्कूलों में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोटी पगार देता है। इसके बावजूद शिक्षा का स्तर गिर रहा है। प्रतिदिन ट्रेन, रोडवेज सहित अन्य वाहनों से अप-डाउन करके नौकरी करने वालों की खबर ली जाएगी। यदि स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उनकी ट्रेन लेट है, इस कारण वह नहीं आ सके। ऐसे शिक्षकों को तत्काल बर्खास्तगी का नोटिस थमाया जाएगा। बाहरी जनपदों से प्रतिदिन आकर नौकरी करने वाले शिक्षक अप-डाउन करना बंद कर दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें