फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती: परीक्षक गरमी से बेहाल

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने को लेकर चल रही कवायद के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय की लाइन काटे जाने से दो इंटर कालेजों में मूल्यांकन कर रहे परीक्षक गर्मी से बेहाल रहे। यहां तक कि परीक्षकों को पेड़ों की छांव में मेज-कुर्सी डालकर कापियां जांचनी पड़ीं। उधर, अब तक लगभग 60 फीसदी मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शहर के एसबीएस इंटर कालेज में हाईस्कूल व केकेसीएन इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। शुक्रवार को बिजली न आने से यहां लगे परीक्षक गर्मी से बेहाल रहे। केकेसीएन में तो परीक्षकों ने अपनी कुर्सी व मेज पेड़ों के नीचे डाल लीं। उप नियंत्रक रामऔतार पाल ने बताया कि अंकेक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए 42 टोलियों को जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआती अंकेक्षण में परीक्षकों की कोई बड़ी गलती नहीं मिली है। मूल्यांकन कार्य लगभग 60 फीसदी खत्म हो चुका है। एसबीएस इंटर कालेज के उप नियंत्रक स्मरजित अग्निहोत्री ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। 9 मई तक मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद है। अंकेक्षण में अभी तक तीन परीक्षकों की सीसी भरी गई है। इनके पारश्रमिक से कटौती होगी।
------------

शहरवासियों को भी बिजली ने रुलाया
कन्नौज। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे से बिजली काटे जाने से शहरवासी भी खासे परेशान रहे। करीब छह घंटे सप्लाई ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विदित हो कि मकरंदनगर के विद्युत सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ है। इस कारण कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें