फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा रखना बना भाई की मौत का सबब

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा गैरइरादतन हत्या में होगा तरमीम-एसपी
विज्ञापन

आरोपी भाई को साथी के साथ भेजा गया जेल
छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम अल्हनापुर में पांच दिन पहले रात में टीवी देखते समय ग्रामीण की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार तमंचा खोलते बंद करते समय ग्रामीण की जान गई है। इस पर मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन ने बुधवार को कोतवाली में बताया एक नवंबर की रात ग्राम अल्हनापुर में दिनेशचंद्र दुबे की गोली लगने से मौत हुई थी। मृतक के भाई उमेशचंद्र दुबे के बयान पर संदेह होने पर पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली। एसपी के अनुसार घटना के समय दोनों भाई दिनेश, उमेश और उनके गांव के संजू, अखिलेश उर्फ लालू एक साथ टीवी देख रहे थे। इसी बीच अवैध असलहा खोलते, बंद करते समय उमेश के हाथ गोली चल गई। जो दिनेश के पीठ में जा धंसी। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने उमेश ने तमंचा और कारतूस बरामद करवाया। घटना स्वीकार करने के बाद आरोपी भाई उमेशचंद्र और उसके साथी संजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उमेशचंद्र दुबे ने कहा धोखे से चली गोली से उसके भाई की मौत हुई है। घटना के बाद वह घबरा गया था, इसलिए तमंचा अपने साथी संजू के घर छिपा दिया। इस संबंध में एसपी ने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष और उनकी टीम को ढाई हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की और हत्या को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें