फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन सत्यापन में निकले 339 अपात्र

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में निकले 224 मृतक, दो जिंदा लोगों को सेक्रेटरी ने दिखा दिया मृतक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। विधवा पेंशन की कराई गई जांच में 339 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनकी पेंशन को काटकर नए लाभार्थी जोड़ दिए गए हैं। वहीं दो विधवाओं को जीवित होने के बावजूद मृतक दर्शाकर उन्हें पेंशन लाभ से वंचित कर दिया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि उक्त मामलों की शिकायत उनके पास आ गई है। उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि जिले में 14473 विधवाओं को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पिछले दिनों कराए गए सत्यापन में बड़ी संख्या में अपात्र निकले हैं। बताया कि सत्यापन में 339 अपात्र मिले हैं। इनमें 224 मृतक, 27 डबल पेंशन का लाभ, 19 दो बार अंकित, 37 लाभार्थी दूसरी शादी कर चुके हैं। इसके बावजूद पेंशन का लाभ ले रहे थे। बताया कि कन्नौज विकास खंड की ग्राम पंचायत जलालपुर सरवन निवासी सावित्री देवी को सेक्रेटरी विमलेश कुमार ने जीवित होते हुए मृतक दर्शा दिया। इसके कारण पेंशन काट दी गई। छिबरामऊ विकास खंड की ग्राम पंचायत हाथिन में शीला देवी को जीवित होते हुए मृतक दिखा दिया गया। इन दोनों मामलों की शिकायतें मिल गई हैं। पेंशन जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा नए लाभार्थियों का भी सत्यापन करा लिया गया है, जिसमें 4655 विधवाओं को पेंशन को पेंशन देने की सूची शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें