फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया थाने के गांव सुखी नहर पुल के निकट झाड़ियों में मिला
विज्ञापन

मृतका के जेवर पहने होने से योजना बनाकर हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/ठठिया। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सुखी नहर पुल के निकट मंगलवार को एक 26 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका के जेवर पहने होने से योजना बनाकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कन्हईपुरवा गांव के कुछ ग्रामीण मंगलवार की सुबह नहर किनारे अपने खेत में धान की फसल काटने गए थे। जैसे ही वह पुल के निकट पहुंचे तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। कुछ ही देर में सुखी कुढ़िना गांव सहित कई अन्य गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना कुढ़िना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय महिला करो दुपट्टे से गला कसकर मौत के घाट उतारा गया। महिला अपने हाथ में एक सोने की अंगूठी, सोने के बाला, तोड़िया, बिछिया पहने हुए है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं बल्कि योजना बनाकर हत्या की गयी। सोमवार को ही हत्या कर उसका शव फेंका गया था। पुलिस ने कई लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान कराई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला पैजामी व कुर्ती पहने थी। आशंका व्यक्त की गई है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के इरादे से झाड़ियों में फेंका गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। वहीं पुलिस आसपास के मृतका की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के गांवों में हाथ पैर मार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें