फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइयादूज पर मायके नहीं भेजा तो आग लगाई

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव चचियापुर में पति द्वारा भइयादूज पर मायके नहीं जाने देने से नाराज महिला ने मिट्टी का तेल शरीर पर डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। आग लगने से जली महिला को परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया । घटना के बाद पति घर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

चचियापुर निवासी संजीव कुमार वर्मा की पत्नी विमला (27) शनिवार को भइया दूज पर मायके जाने की तैयारी कर रही थी। तैयार होने के बाद पति संजीव कुमार ने उसे मायके नहीं जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बाद में विमला ने अपने कमरे में जाने के बाद शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। कमरे के अंदर से आग की लपटें उठती देखकर और चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। यह देख विमला का पति संजीव कुमार वर्मा भाग निकला, जबकि अन्य परिजनों ने आग बुझाई। 108 नंबर की एंबुलेंस से विवाहिता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हल्का के दारोगा योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया घटना की सूचना नहीं मिली है। यदि मायके के लोग आकर घटन की तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें