फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया ने किया अलर्ट, सीएम के सुरक्षा इंतजाम बढ़ेंगे

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री के 27 अक्तूबर को यहां कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। मेडिकल कालेज में जमीन देने वाले नुनारी गांव के लोग सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं। ऐसे में नुनारी के ग्रामीणों को काबू में रखने के लिए खूफिया विभाग से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तक अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

नुनारी गांव के सौ से अधिक लोगों की जमीन मेडिकल कालेज के लिए अधिग्रहीत की गई थी। बाद में ग्रामवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने जमीन देने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य को पात्रता के आधार पर नौकरी देने का भरोसा दिलाया था। कई साल बाद भी नौकरी न मिलने से नुनारी के लोग नाराज हैं। कुछ महीने पहले मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम की फ्लीट के आगे युवक कूद गया था। सुरक्षा चूक पर पुलिस अधीक्षक पर तबादले की गाज गिरी थी। वहीं एलआईयू के इंस्पेक्टर को भी तत्काल जिले से हटा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के पहले खूुफिया तंत्र ने जिला प्रशासन व शासन को इनपुट्स के आधार पर अलर्ट रहने के लिए कहा है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले पूर्व प्रधान की अगुवाई में नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम को कलेक्ट्रेट में मांगपत्र देकर हो-हल्ला मचा चुके हैं। इस बार किसानों या पार्टी कार्यकर्ताओं की आड़ में नुनारी के लोग कार्यक्रम स्थल में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं ताकि वे सीएम तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकें।
खुफिया अफसर के मुताबिक विरोध या हल्ला मचाने की कोशिश करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
ऐसे लोगों को सीएम या उनकी फ्लीट के आसपास भी नहीं फटकने दिया जाएगा। इसीलिए मेडिकल कालेज परिसर के चारों तरफ तगड़ी नाकेबंदी की जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी भारी संख्या में तैनात की जाएगी। हो-हल्ला या हंगामा करने की कोशिश करने वालों को तत्काल दबोच लिया जाएगा। सीदी वर्दी में पुुलिस के जवान लोगों की गतिविधियों पर बराबर नजर रख रहे हैं। इसके अलाव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के जरिए लोगों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें