छिबरामऊ (कन्नौज)। विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत कसावा में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में संदर्भदाताओं ने समितियों को दायित्व और उनके कर्तव्य बताए।
संदर्भदाता जितेंद्र कुमार वर्मा और राजीव मिश्रा ने विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को समिति के खाते में आने वाली धनराशि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बाल अधिकार अधिनियम समेत कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। संकुल प्रभारी नीरज पाल ने प्रशिक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों के लिए खान-पान के साथ प्रशिक्षण संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। उन्होंने बताया न्याय पंचायत के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 27 से 29 अक्टूबर तक होगा। इसमें शेष बचे विद्यालय प्रतिभाग करेंगे।
हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत मोहद्दीनगर में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को संदर्भदाता जितेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने बाल अधिकार अधिनियम, नि:शुल्क शिक्षा आदि विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूनम यादव ने भी समितियों के कार्य और व्यवहार पर चर्चा की। संकुल प्रभारी सुरेशचंद्र शुक्ल ने विद्यालय नियमित खोलने, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान ताहिर अली, रामभरोसे वर्मा, कमरुल खां, सीमा गौतम, विनीत भारतीय, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।