फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ महोत्सव भी यादगार बनाने की कोशिश

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ महोत्सव को इस बार भी यादगार बनाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभाओं की खोज के लिए तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें डांसिंग, सिंगिंग, घरेलू सामग्री पर आधारित हस्तकला कौशल प्रतियोगिता, रंगोली सजाओ, मेंहदी लगाओ, कैरम, लूडो और शतरंज के अलावा, अंतर विद्यालयी नाटक, समूह गीत और निबंध प्रतियोगिता प्रमुख हैं।
विज्ञापन

चौथे छिबरामऊ महोत्सव-2014 ने नगर के प्रतिभाशाली बच्चे युवक, युवतियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया उनके पास अब तक सात सौ से ज्यादा चित्र आ चुके हैं। प्रतीक चिह्न के लिए आए चित्रों में से किसी एक के चयन के लिए निर्णायक मंडल जुटा है। आयोजकों के अनुसार युवाओं ने नगर की गंगा जमुनी तहसीब, सांस्कृतिक विरासत, कौमी एकता के संदेश के अलावा सामाजिक विषय, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छ नगर एवं पर्यावरण, गौहत्या, धूम्रपान सहित विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर खूबसूरती से अपने विचार ड्राइंग पर उकेरे हैं। प्रतिभाग की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। निबंध प्रतियोगिता के लिए हमारी सांस्कृति और विरासत विषय है। वही बेबी-शो में शामिल होने के लिए आयु सीमा एक से तीन वर्ष और फैन्सी ड्रेस कंपटीशन में चार से छह वर्ष तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें