फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिखी दीवाली की झलक

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज पब्लिक स्कूल रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कन्नौज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दीपावली के पर्व को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया। रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भागेदारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य शिवानंद उपाध्याय, सह प्रबंधक वंदना तिवारी, रजत तिवारी ने गणेश-लक्ष्मी का पूजन करके किया। बच्चों ने गणेश की स्तुति की। छात्र व छात्राओं ने भगवान राम, सीता, हनुमान, गणेश, लक्ष्मी का रूप धरकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने शेर का वेश धरकर मन मोहा। रंगोली सजाकर दीपावली के पर्व की झलक पेश की। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों को दीवाली के त्योहार का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान टीचर किरन वर्मा, स्वाती दुबे ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का संचालन किया। इस मौके पर अजीत वर्मा, राहुल वाजपेयी, विक्की पांडेय, आकांक्षा तिवारी, हेमा त्रिवेदी, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें