फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को अगले माह प्रशिक्षण

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहरी गरीब परिवारों के शिक्षित युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए डूडा विभिन्न ट्रेडों में अगले माह प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना चला रहा है। योजना के तहत स्टेपअप कार्यक्रम चलाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष निकायों में रहने वाले गरीबी रेखा से नीच के परिवारों के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारा जाता है। इस बार जिले के 887 युवाओं को मोबाइल रिपेयर, कंप्यूटर आपरेटर, अगरबत्ती व धूपबत्ती निर्माण, ब्यूटीशियन, सुरक्षा गार्ड सहित कई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जाने की योजना बनाई गयी है। सूत्रों की मानें तो इन ट्रेडों का प्रशिक्षण दीपावली से पहले नहीं दिया जा सकेगा। वहीं विभाग ने योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है। डूडा के परियोजना अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव का कहना है जल्द छूटे प्रशिक्षणार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें