फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंसपेक्टर ने दवाओं के सेंपल लिए

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में बुधवार की दोपहर ड्रग इंसपेक्टर नवनीतकुमार ने अचानक छापा मारकर दवाओं के सेंपुल भरे और एक दुकान की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी। इससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि रोडवेज स्टेशन के पास वैष्णवी मेडीकल स्टोर पर एंटी एलर्जिक दवा का सेंपुल लेकर सील किया गया जब कि पास में ही दीपक मेडीकल स्टोर से एक एंटीबायोटिक व 2 एंटी एलर्जिक दवाओं के सेंपुल लिए गए। इनका ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पेंडिंग है। इन दोनों दवाओं बिक्रेताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद ताजपुर रोड पर बालाजी मेडीकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां फार्मासिस्ट नहीं पाए जाने पर दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई और निर्देश दिया गया कि फार्मासिस्ट की मौजूदगी का फिजीकल वेरीफिकेशन उनके समक्ष कराया जाए तभी रोक हटेगी। अचानक हुई छापेमारी से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई तो अपनी दुकानों के शटर गिराकर धीरे से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें