फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा भाकियू

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम भोजपुर में जिलाध्यक्ष गंगाचरन यादव के आवास पर हुई भाकियू की बैठक में तय किया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गंगाचरन यादव ने कहा कि 24 जून को कन्नौज में मासिक बैठक होगी। इसमें किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के भवन निर्माण व बाउंड्रीवाल में मानक के अनुरूप मैटेरियल नहीं लगाया जा रहा है। सड़क निर्माण में डामर ठीक नहीं डाला जा रहा है। बीज गोदामों पर भी बीज वितरण में धांधली हो रही है। ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं। किसानों द्वारा लिए गए ऋण पर आरसी न जारी की जाए तथा भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने आदि तमाम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में राधेश्याम वर्मा, रामकुमार दुबे, विनय यादव, रामनिवास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें