फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कालोनी गेट पर अभी से अतिक्रमण

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। एक बहुत पुरानी कहावत है कि तालाब खुदा नहीं, मगरमच्छ कूद पड़े। कुछ यही हाल हुआ जहानगंज रोड स्थित नई बसी आईएचएसडीपी योजना के तहत बनी कालोनी का। कालोनी अभी पूरी तरह आबाद भी नहीं हो पाई और अतिक्रमणकारियों ने गेट के दोनों तरफ खोखे व टट्टर लगाकर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जहानगंज रोड पर लोकभारती इंटर कालेज के पास आईएचएसडीपी आवास योजना के तहत 240 आवासों की कालोनी का निर्माण कराया गया है। डूडा के सहयोग से नगरपालिका परिषद ने पिछले दिनों चयनित पात्र लाभार्थियों को आवंटित आवासों पर कब्जा दिला दिया। कब्जा मिलने के बाद लोग अपने आवासों की साफ सफाई में जुट गए। अभी लोग पूरी तरह से वहां बस भी नहीं पाए लेकिन लोगों ने कालोनी के मुख्य गेट के बाहर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। रात भर में ही गेट के दोनों तरफ लकड़ी तथा लोहे के खोखे रख कर लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया। सुबह जब लोग कालोनी की तरफ पहुंचे तो गेट के बाहर रखी दुकानों के मेले जैसा नजारा नजर आने लगा। हालांकि जगह घेरने के चक्कर में कुछ लोगों के बीच अपनी अपनी दुकान रखने को लेकर विवाद भी हुआ लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान न देकर अतिक्रमणकारियों को बढ़ावा दे रहा है जिससे कभी भी शांतिभंग की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें