फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के जलने पर भिड़े मायके-ससुराल वाले

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदुआहार गांव में गृह कलह से तंग महिला ने आग लगा ली। इससे वह झुलस गई। जिला चिकित्सालय भर्ती होने के बाद उसे देखने आए मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों से झगड़ गए। बाद में लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन

चंदुआहार गांव निवासी योगेंद्र की पत्नी सियादेवी (33) ने 22 नवंबर को अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से जलने पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भरती कराया। सियादेवी का चचेरा भाई श्याम सिंह व अन्य परिजन जिला चिकित्सालय में उसे देखने आए। इन लोगों ने
अस्पताल में मौजूद ससुरालीजनों पर उत्पीड़न और मारपीट को सियादेवी जलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। योगेंद्र की बहनें भी भिड़ गईं। बाद में कुछ लोगों ने बीचबराव करा कर मामला शांत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें