फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी पर आरोपपत्र तय

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मनरेगा में कम खर्च कर लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जांच के दौरान जहां भी कमियां मिल रही हैं, किसी को बख्शा नहीं जा रहा है। इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत धरनीधरपुर की ग्राम प्रधान अपूर्णा को नोटिस और ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश के खिलाफ आरोपपत्र तय कर दिए गए हैं। साथ ही रोजगार सेवक भी जल्द कार्रवाई की गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

हाल ही में तहसील दिवस से वापसी के दौरान जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायत धरनीधरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान तमाम अनियमितताएं उजागर हुई थी। पता चला मनरेगा के तहत गांव में विकास कार्य ही नहीं कराया गया। मरनेगा के खातों में लाखों रुपए की धनराशि डंप पड़ी है। मुख्य विकास अधिकारी ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला मनरेगा के तहत विकास कार्य ही नहीं हुआ है। रोजगार सेवक को कार्य न होने के कारण आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। सीडीओ ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र तय किया है। साथ ही रोजगार सेवक के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की गाज गिरेगी। सीडीओ ने कहा मनरेगा में जल्द रफ्तार दिखाई देगी। समस्त ग्राम पंचायतों की मानीटरिंग का कार्य चल रहा है। जिले की 260 ग्राम पंचायत ऐसी है, जहां 60 फीसदी से अधिक खर्च हुआ है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य न रुकने पाएं, इसके लिए शासन को धनराशि रिलीज करने के लिए डिमांड भेज दी गई है। उधर सीडीओ ने बताया राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 116 ग्राम पंचायतों के लिए 1 करोड़ 16 लाख की धनराशि मिली है। यह धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में हस्तानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें