फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस न दिखाने पर आतिशबाजी जब्त

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एसबीएस इंटर कालेज खेल मैदान में लगाई गई पटाखों की दुकानों पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान लाइसेंस न दिखा पाने पर एक दुकानदार की आतिशबाजी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर कोतवाली सदर के उप निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ एसबीएस इंटर कालेज खेल मैदान पहुंच कर पटाखे की दुकानों का लाइसेंस चेक किए कई दुकानदारों के पास अग्निशमन यंत्र नहीं था, तो कुछ ने लाइसेंस की फोटोकापी पुलिस को थमाई। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह दुकान पर मुख्य लाइसेंस कापी रखें। निरीक्षण के दौरान चमन आतिशबाज की दुकान पर लाइसेंस नहीं मिला। इस पर दुकान की सारी आतिशबाजी पुलिस ने अपनी जीप में लदवा ली। इसके अलावा प्रत्येक स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा, फायर कर्मी लगातार निगरानी करते रहे। लोगों को चेतावनी दी गई कि पटाके दुकान के निकट न तो कोई बीड़ी, सिगरेट पिएगा, और न ही कोई आग जलाने की वस्तु प्रयोग करेगा। दुकान पर पानी व बालू की पर्याप्त व्यवस्था रखेगा। उधर बीती रात्रि सरायमीरा अंधा मोड़ निवासी राजेश कुमार पुत्र दुर्गा शंकर की दुकान पर उप निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें