कन्नौज। दीवाली बाद दौरे पर आ रहे सीएम अखिलेश यादव के हाथों विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा। योजनाओं की सूची तैयार करने की कवायद जोरशोर से चल रही है। सीएम के हाथों विधईपुरवा अहेर गांव में 11023.59 लाख से इंजीनियरिंग कालेज, यूपीटी के पास 1382.34 लाख से बैंक्वट हाल, राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस तिर्वा में 6772.98 लाख से कैंसर अस्पताल, 3936.32 लाख से हृदय रोग अस्पताल, देवरमपुर छिबरामऊ में 870.66 लाख से राजकीय महाविद्यालय निर्माण के लिए शिलान्यास कराया जाएगा।
इसी तरह विकास खंड तालग्राम में फिरोजपुर घाट ईसन नदी, मलिकपुर सिंहपुर घाट काली नदी, ताहपुर मार्ग पर छतनेपुर घाट ईसन नदी, फराहरन मार्ग पर इंदुइयागंज घाट काली नदी और उमर्दा ब्लाक में भुलभुलियापुर घाट पर ईसन नदी पर पुल निर्माण और दोनों तरफ पहुंच मार्ग के निर्माण का भी शिलान्यास होगा। जलालाबाद ब्लाक के बछज्जापुर, अनौगी, गौरियापुर, रुदौली, परसपुर सरैंया, कन्नौज ब्लाक के दाईपुर, घमाइचमऊ, गोवा, फगुहा, गंगधरापुर गांव में पानी टंकी निर्माण, सौरिख ब्लाक में मोहद्दीनगर सकरावा के पास अरिंद नदी, उमर्दा ब्लाक में रपरा के पास पांडु नदी पर और सैयापुर भवानीपुर के पास पांडु नदी पर पुल, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त मार्ग तथा सुरक्षात्माक कार्य की नींव भी सीएम के हाथों रखवाई जाएगी। इसके लिए डीएम, सीडीओ, डीडीओ से लेकर विभागीय इंजीनियर पूरी मुस्तैदी से दिन-रात कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं।
इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण