फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज परिसर में गंदगी देख सीएमएस भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। मेडिकल कालेज में निरीक्षण के दौरान गंदगी देख सीएमएस का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबधित कर्मचारियों को फटकार लगा दी। काम में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को सीएमएस डॉक्टर दिलीप सिंह ने ओपीडी समेत वार्डों का निरीक्षण किया। ओपीडी में आए मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल लिए। सीएमएस ने मेडिकल कालेज में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारकों को मेडिकल कालेज में नि:शुल्क उपचार मिलेगा। योजना से मेडिकल कालेज में अभी तक अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित करीब 69 मरीज उपचार करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मरीज कार्ड लेकर आता है तो उसके कार्ड की जांच कराकर सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाएं।
विज्ञापन


कालेज परिसर में गंदगी देख भड़के सीएमएस
कर्मचारियों को फटकार लगाई, लापरवाही न बरतने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें