छिबरामऊ(कन्नौज)। पालिका प्रशासन द्वारा आवास विकास कालोनी में खोली गई अस्थायी गोशाला में 45 मवेशी हैं। इनके चारे, पानी की व्यवस्था समय पर नहीं हो पा रही है। ऐसे में भूख से व्याकुल मवेशी आपस में लड़ने लगते हैं।
नगरपालिका ने आवास विकास कालोनी स्थित सीवर कुआं में अस्थायी गोशाला बनाई है। इसमें 45 मवेशी बंद हैं। इनकी देखभाल के लिए पालिका प्रशासन दो कर्मचारी सचिन व राजेश को रखा है। पालिका कर्मियों की लापरवाही से मवेशियों की समय पर खाने-पीने की व्यवस्था नहीं हो पाती है। भूख से व्याकुल मवेशी आपस में लड़ने लगते हैं। मवेशियों के लड़ने से टट्टर टूट गया है। कई मवेशी गोशाला से भाग निकले हैं। देखभाल में लगे सचिन व राजेश ने बताया कि मवेशियों के लिए 25 नांदें रखी हुई हैं। मवेशियों के लिए सुबह-शाम भूसा-पानी की व्यवस्था की जाती है।
सांड़ के हमले से घायल हो गई गाय
सांड़ के हमले से शहर के पश्चिमी बाईपास पर निगम मंडी के पास गाय घायल हो गई। इसी तरह ग्राम मदारपुर में तड़के सुबह सांड़ ने गाय पर हमला बोल दिया। इससे उसका पेट फट गया। सूचना पर पहुंचे पशु पालन विभाग के फार्मासिस्ट डॉ.गौरव पांडेय ने घायल गायों का उपचार किया।
अव्यवस्था से जूझ रहे गोशाला में बंद मवेशी
पालिका की अस्थायी गोशाला में बंद हैं 45 मवेशी, समय पर नहीं हो रही चारे, पानी की व्यवस्था