फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के 45 हजार किसानो की भू लेख जांच हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। लघु एवं सीमांत कृषकों के उन्नयन व सतत विकास हेतु फसली ऋण योजना के लिए जिले में प्रथम चरण में 16480 किसान चयनित हुए हैं। इन किसानों को ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र वितरण के लिए जिला मुख्यालय पर शिविर लगाया जाना है। जिसके लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से प्रभारी मंत्री से कार्यक्रम लेने के लिए प्रयास कर रही है। उधर दूसरे चरण के 45 हजार किसानों की तहसील स्तर से भू-लेख जांच शुरू करा दी गई है। ताकि समय से जांच पूरी कर दूसरे चरण के किसानों की सूची फाइनल की जा सके।
विज्ञापन

विदित हो कि फसली ऋण मोचन योजना में पहले चरण में 28 हजार किसानों को लिया गया था, लेकिन जांच के बाद बड़ी संख्या में किसान बाहर कर दिए गए। प्रथम चरण में कृषि निदेशालय को 16480 किसानों की सूची भेजी गई है। शासन से इन किसानों का ऋण माफ करने के लिए संबंधित बैंकों को धनराशि भी भेज दी गई है। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री/चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री संदीप सिंह को बुलाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन को उनसे समय नहीं मिल सका है। दूसरे चरण में किसानों की जमीन की जांच के लिए तीनों तहसीलों में सूची भेज दी गई। एसडीएम राजस्व लेखपालों की टीम लगाकर भू-लेख की जांच करा रहे हैं। बैंक जिन किसानों का ऋण दूसरी सूची में माफ किया जाना है उनके आधार कार्डों को लिंक करा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव ने बताया कि प्रभारी मंत्री से समय मिल जाने के बाद जिला मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण शिविर से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जो भी किसान हैं वह बैंकों से अपने आधार लिंक करा दें। यदि इस बार वह ऋण माफी योजना से छूट गए तो योजना का लाभ मिल पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


--किसानों के आधार कार्डों को कराया जा रहा है लिंक
--पहले चरण के 16480 किसानों को मिलेगा ऋण मोचन योजना का लाभ
---प्रभारी मंत्री से समय न मिल पाने के कारण लटक रहा ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें