फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे को माला पहनाते जोड़े। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चार ब्लाक क्षेत्र के 79 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। आचार्य पंडित प्रदीप पाठक ने विवाह संपन्न कराया। सांसद सुब्रत पाठक और सीडीओ आरएन सिंह ने आशीर्वाद और उपहार दिए।
विज्ञापन

कन्नौज, गुगरापुर, जलालाबाद और उमर्दा के 82 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यह गरीबों की सरकार है। नव विवाहित के दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान उपहार में दिया जाता है। एक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये प्रदेश सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि आज शादी के बंधन में बंधीं सभी उनकी बहनें हैं। किसी तरह की दिक्कत हो तो वह फोन से जानकारी दे सकती हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि कन्नौज के 16, कन्नौज नगर के दो, गुगरापुर के 15, जलालाबाद के 16 और उमर्दा के तीन सहित 79 जोड़ों का विवाह हुआ। पांच अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह हुआ। नवविवाहित जोड़ों को मतदाता जागरुकता से संबंधित परियोजना निदेशक की ओर से शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुगरापुर संदीप चतुर्वेदी, कन्नौज के चीमा कठेरिया, जलालाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें