फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला से 75 हजार की टप्पेबाजी, पुलिस ने टरकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला से 75 हजार की टप्पेबाजी में पुलिस दो दिन तक मामले को दबाए रही। अब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें महिला ने बैंक कर्मचारी पर भी लोन के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। हालांकि इस वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बालापीर निवासी मुज्जन की पत्नी अफसाना ने एक प्राइवेट बैंक से 80 हजार रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। शनिवार को वह बैंक से लोन का रुपये लेने गई। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने पांच हजार रुपये रिश्वत के काटकर अफसाना को 75 हजार रुपये दे दिए। अफसाना बैग में रुपये रखकर ई-रिक्शा से आ रही थी।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने रास्ते में अफसाना को दूसरे ई-रिक्शे में बैठा दिया। उसमें विवाहिता व एक युवती उसके पास बैठ गए। महिला ने उसके बैग के ऊपर अपना बैग रख दिया। कुछ दूरी पर महिला व युवती ई-रिक्शा से उतरकर चले गए। अफसाना ने बैग खुला देखा। बैग के अंदर रखे 75 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। अफसाना कोतवाली गई और आपबीती बयां की।
विज्ञापन

कोतवाली से उसको सरायमीरा चौकी भेजा गया। अफसाना चौकी में गई वहां तीन पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने पूरी बात सुनने के बाद अफसाना को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा। अफसाना शाम के सात बजे तक वहां बैठी रही, लेकिन पुलिस कर्मी मौके पर जांच भी नहीं करने गए। सोमवार को अफसाना का बयान और पुलिस की लापरवाही उजागर करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि इस मामले में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायतकर्ता महिला तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें