फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगी 67 इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सूबे की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान जिले की 67 इकाइयां शामिल होंगी।
विज्ञापन

इनमें 700 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसी क्रम में बुधवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने शहर के मानपुर रोड स्थित दुबे परफ्यूमर्स का शुभारंभ किया।


डीएम ने कहा कि जिले में पिछले वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान एमओयू हस्ताक्षरित कराने वाली 67 इकाइयां 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल है। इन 67 इकाइयों में 700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसी क्रम में दुबे परफ्यूमर्स की ओर से 50 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया था।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन बुधवार को सांसद सुब्रत पाठक व डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने किया। दुबे परफ्यूमर्स इकाई के निदेशक निशित दुबे ने बताया कि एक वर्ष में फैक्ट्री तैयार हो गई है। यह इकाई जनपद में अत्याधुनिक तकनीकी पर आधारित पहली इत्र इकाई है। इस इकाई में 100 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार व हजारों किसानों को रोजगार अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा। इकाई के निदेशक ने फूलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। डीएम ने बताया कि 19 फरवरी को जिले की तीनों तहसील में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें