अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मंडी समिति में किसान व व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए डायरेक्टर विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के अधिकारी ने किसानों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही ई- नाम ऐप के संबंध में किसानों को विस्तार से बताया।
वरिष्ठ विपणन अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान को कृषि संबंधी किसी उपकरण के अलावा गोदाम बनाने व कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में बताया कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। यदि किसान कृषि संबंधी उपकरण खरीदता है तो वह मंडी से संपर्क करें।
पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आवेदन करे। इससे किसान को संबंधित उपकरण की खरीद करने पर सब्सिडी दी जाएगी। यह केवल किसानों के लिए ही योजना सरकार ने लागू की है। इसी तरह ई-नाम एप के संबंध में जानकारी देते हुए विकास कुमार ने बताया कि यह एप से किसान अपने अनाज को आनलाइन खरीद व बेंच सकता है। इस एप पर किसान को पूरा बायोडाटा भरना है। इससे किसान की फसल को पूरे भारत में किसी भी मंडी में बेंचा जाता है। इसका प्रचार प्रसार पूरे जनपद में कराया जा रहा है। एक वाहन एलसीडी लगाकर निकाला गया है। इस एलसीडी के माध्यम से किसानों को पूरे एप के संबंध में जानकारी दी जा रही है। किसान इसका लाभ उटा कर फसल को अधिक दामों में बेंचे।
बाद में उप जिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार ने किसान व व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपनी फसल को मंडी में ही बेंचे। इससे किसानों को अधिक लाभ दिया जाएगा। व्यापारी अनाज को मंडी शुल्क अदा करने के बाद ही बेंचे। इस मौके पर मंडी सचिव अनिल कुमार गौर, राकेश कुमार, राम चंद्र, संजीव कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, शिव पूरन सिंह, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप, रवीदेव वाजपेई, राजेश कुमार कटियार समेत कई किसान मौजूद रहे।
कृषि उपकरण, गोदाम निर्माण पर मिलेगी सब्सिडी
क्रासर
- एसडीएम व विपणन अधिकारी ने दी किसानों को जानकारी
फोटो 14 केएनजेपी-02 मंडी में किसानों व व्यापारियों को जानकारी देते वरिष्ठ विपणन अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, एसडीएम शैलेष कुमार व मंडी सचिव अनिल कुमार।