फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरवेंद्र सिंह चौथी बार चुने गए तिर्वा बार अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी ने एक जुट होकर हरवेंद्र सिंह को अध्यक्ष व परमानंद तिवारी को संरक्षक पद के लिए चुना है। तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व संरक्षक पद समेत सभी पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को हो गई थी।

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश पाल, अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह के खिलाफ पर्चा डाल कर चुनावी मैदान में उतरे। वहीं, सरंक्षक पद के लिए परमानंद तिवारी ने पर्चा भरा था। शुक्रवार सुबह तहसील में बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने बैठक की। बैठक में चुनाव की रणनीति तय हुई। वकीलों ने बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की कमान सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संरक्षक पद के लिए परमानंद तिवारी का नाम चुना गया। हरवेंद्र सिंह इसके पहले लगातार तीन बार अध्यक्ष पद की कमान संभाल चुके है। उन्होंने बताया कि वह अपने संगठन के प्रत्येक सदस्य के हर सुख दुख में भागीदार रहेंगे। इस मौके पर संजय शुक्ला, संजीव तिवारी, महोब सिंह, प्रदीप चौहान समेत सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।


हरवेंद्र सिंह चौथी बार बने तिर्वा बार अध्यक्ष
-अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व सरंक्षक को निर्विरोध चुना
फोटो 14केएनजेपी - नवनियुक्त अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें